महोबा, अप्रैल 18 -- Mahoba News: यूपी के महोबा में आयोजित 'एक युद्ध लव जिहाद' के खिलाफ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची साध्वी प्राची ने लव जिहाद को देश का दुर्भाग्य बताया। उन्होंने कहा कि बेटियों को फंसाकर उनके साथ गलत हरकतें की जा रही हैं। लव जिहादियों को नो जेल-नो बेल, सीधा 72 हूरों (जन्नत) से मेल की व्यवस्था होनी चाहिए। साध्वी के संबोधन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बेटी बचाओ संघर्ष समिति द्वारा आयोजित एक युद्ध लव जिहाद के खिलाफ महापंचायत शहर के टूरिस्ट बंगले पर शुक्रवार देर शाम हुई। इसमें साध्वी प्राची ने अपने अंदाज में कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खून खौलता है जब लव जिहादियों द्वारा प्रेम का नाटक कर बेटियों को फंसाकर उनके शोषण के मामले सामने आते हैं। ...