लव जिहाद, लैंड जिहाद और धर्मांतरण जैसी चुनौतियों का करें मुकाबला : खंडेकर
मेरठ, सितम्बर 7 -- मेरठ। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खंडेकर ने कहा है कि वर्तमान समय में लव जिहाद, लैंड जिहाद और धर्मांतरण जैसी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करें। उन्होंने मुकाबला करने के लिए 'एक है तो नेक हैं' और 'डरो मत, संगठित रहो' के मंत्र को अपनाने पर जोर दिया। साथ ही देश विरोधी ताकतों से सावधान रहने को कहा। एकजुटता से मुकाबला करना होगा। रविवार को विहिप के मेरठ महानगर इकाई की ओर से विश्वविद्यालय स्थित अटल सभागार में 62वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश विनायक खांडेककर, महानिर्वाणी अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी शिव प्रेमानंद महाराज, प्रांत मंत्री राजकुमार, चंद्रशेखर आजाद, महानगर अध्यक्ष डॉ. अक्षय जैन और डॉ. ममतेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.