नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 का सफर आगे बढ़ने के साथ और भी दिलचस्प होता जा रहा है। इस हफ्ते के कैप्टन्सी टास्क के नतीजे आ चुके हैं और आसिफ खान सीजन के इस हफ्ते के कप्तान चुने गए हैं। राशन टास्क जीतने के बाद लव गिल को एक खास पावर दी गई थी। उनसे 7 कैप्टन्सी कंटेन्डर्स को रैंक कनरे के लिए कहा गया था। लव ने खुद को पहले नंबर पर रखा, दूसरे पर यंग को रखा, तीसरे पर स्काउट को, चौथे नंबर पर अरिश्फा और पांचवें पर आसिफ खान को रखा। नंबर 6 पर लव ने उदिति को जगह दी और नंबर सात पर कनिका को रखा।यूं घर के नए कप्तान बने आसिफ बिग बॉस ने लव गिल से इन सभी में से किसी एक को कप्तान चुनने की पावर दी, लेकिन साथ ही साथ यह भी बताया कि वह जिसे भी कप्तान बनाएंगी, उसी हिसाब से घरवालों को राशन मिलेगा। लवप्रीत अगर खुद को कप्तान बना...