संवाददाता, जून 13 -- संभल जिले के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव सैजना मुस्लिम में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। प्रेम प्रसंग से नाराज एक युवक ने अपनी सगी बहन के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। गांव सैजना मुस्लिम निवासी विधवा महिला परवीन अपने बेटे सनी और बेटी मुस्कान के साथ रहती है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परवीन मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती है।बेटी की लाश देख बेसुध हुई मां शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे घर में भाई-बहन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान सनी ने अपनी बहन मुस्कान के सिर में गोली मार दी,...