संवाददाता, जुलाई 31 -- फतेहपुर जिले के बकंधा रोड पर भैरमपुर के पास गुरुवार सुबह एक हिस्ट्रीशीटर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका है कि उसकी हत्या कर शव वहां फेंका गया। घटनास्थल से शराब की बोतल, प्लास्टिक के गिलास, नमकीन के पैकेट और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। एएसपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि अस्ती जाने वाले कच्चे मार्ग पर एक शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक के सिर के पीछे चोट के निशान थे। शव के पास शराब की एक बोतल, चार प्लास्टिक के गिलास, कुछ नमकीन के पैकेट और एक मोबाइल फोन पड़ा था। मृतक की पहचान रामप्रकाश गुप्ता निवासी राधानगर के रूप में हुई। वह हिस्ट्रीशीटर था और उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज थे। वह चोरी में जेल गया था और 10 अप्रैल को जमानत पर छूटा था। कोतवाल हेमंत मिश्रा ...