भभुआ, फरवरी 11 -- टैक्स चोरी मामले में पटना और कैमूर की टीम संयुक्त रूप से कर रही छापेमारी भभुआ व औरंगाबाद के एक-एक एवं आरा के दो प्रतिष्ठानों की ली जा रही तलाशी (सर के ध्यानार्थ) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वाणिज्य कर विभाग की टीम द्वारा बुधवार की शाम लल्लू भाई मॉल के भभुआ शहर सहित इसके चार प्रतिष्ठानों पर छापेमारी शुरू की गई। भभुआ व औरंगाबाद के एक-एक तथा आरा के दो ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। मॉल में छापेमारी के दौरान व्यवसाय से संबंधित दस्तावेज की जांच की जा रही है। अधिकारी कपड़ों को सूचीबद्ध कर रहे हैं। इस दौरान मॉल के काउंटर से 169826 रुपये मिले। तकनीकी टीम द्वारा मॉल के कंप्यूटर सिस्टम के डेटा को भी खंघाला जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक छापेमारी चल रही थी। भभुआ में चल रही छापेमारी दल में वाणिज्य मुख्यालय पटना के राज्य कर...