फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 1 -- कायमगंज। शमसाबाद क्षेत्र के ललौर में मुख्य मार्ग पर झुकीं पीपल के पेड़ की विशाल टहनियां राहगीरों और ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बन गई हैं। शनिवार को ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर मांग उठाई। ललौर गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित पीपल के पेड़ की शाखाएं सड़क की ओर काफी झुक गई हैं। स्थिति यह है कि टहनियां सड़क से महज 3 फुट की ऊंचाई पर लटक रही हैं, जिससे रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। कोई भी चौपहिया वाहन या ट्रैक्टर-ट्रॉली वहां से नहीं गुजर पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पेड़ की विशाल शाखाओं के कारण गांव का संपर्क मार्ग बाधित हो गया है। मांग कर रहे ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि रात के अंधेरे में कई राहगीर इन लटकती टहनियों से ट...