पीलीभीत, मार्च 8 -- पीलीभीत, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन भानु की ब्लॉक स्तरीय मासिक पंचायत ब्लॉक प्रांगण ललौरीखेड़ा में ब्लॉक अध्यक्ष सुखलाल गंगवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें समस्याओं पर चर्चा की गई। मांगों का ज्ञापन सौंपकर निस्तारण की मांग उठाई गई। पंचायत को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष सुखलाल गंगवार ने कहा कि पूर्व में दिए हुए ज्ञापनों पर संतोषजनक कार्रवाई न होने से संगठन में रोष व्याप्त है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।ब्लॉक महामंत्री कुंजबिहारी गंगवार ने कहा की ललौरीखेड़ा ब्लॉक की समस्त ग्राम पंचायत में सरकार द्वारा स्ट्रीट लाइट लगाई गई जो अब तक लगभग 90% खराब हो चुकी है। उन्हें तत्काल प्रभाव से ठीक कराया जाए। ब्लॉक उपाध्यक्ष सुरेश कुमार पासवान ने कहा कि ब्लॉक प्रांगण में लगे हुए सरकारी आरओ लगभग 6 माह से खराब पड़ा है। ...