ललौरीखेड़ा में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव
पीलीभीत, जुलाई 25 -- पीलीभीत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और डीएम के निर्देश पर महिला कल्याण विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत ब्लाक ललौरीखेड़ा के बाल विकास परियोजना कार्यालय में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी नीरज कुमार ने जन्म लेने वाली कन्याओं को बेबी हिमालय किट वितरित की। जिला मिशन कोऑर्डिनेटर सुवर्णा पांडेय ने पात्र लाभार्थियों को कन्या सुमंगला योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया बताई। जेंडर स्पेशलिस्ट जयश्री सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दहेज प्रतिषेध अधिनियम-1961 के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर महिलाएं मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर व योजनाएं बताई गई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.