मैनपुरी, फरवरी 10 -- लगभग डेढ़ माह पूर्व कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ललूपुर में एक मकान से हुई लाखों की चोरी का अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर पायी है। बंद मकान से अलमारियों का ताला तोड़कर लगभग 40 लाख के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए थे। घटना के बाद से ही पुलिस खाली हाथ है। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर घटना का खुलासा करने की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ललूपुर निवासी अनुज राजपूत पुत्र स्व. हरीराम ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर एसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि वह जिला पंचायत कार्यालय मैनपुरी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात है। दिसंबर माह में वह परिवार के साथ भांजे की मृत्यु होने पर रिश्तेदारी में गया था। 28 दिसंबर को वापस लौटा तो घर में सामान बिखरा पड़ा था। चोर दो अलमारियों के ताले तोड़कर लगभग 40 लाख रुपये के आभूषण और 9...