मैनपुरी, मई 5 -- ललूपुर में नाले की सफाई न होने से गंदा पानी सड़कों पर भरा रहता है। जिससे वहां आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं व लोग घायल हो रहे हैं। मंगलवार को ललूपुर के दर्जनों ग्रामीणों एकजुट होकर डीएम कार्यालय पहुंचे और समस्या का ज्ञापन डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी को सौंप कर समस्या का निदान करने की मांग की। डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि गांव में बने नाले की सफाई एक साल से नहीं की गई है। जिससे गांव का पानी नाले से निकलकर डामर की सड़क पर भरा रहता है। जिससे सड़क भी खराब हो रही है और लगातार हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रोजाना उक्त मार्ग से भोगांव विधायक गुजरते हैं, लेकिन उन्हें ग्रामीणों की समस्या नजर नहीं आती है। ग्रामवासी शिवनंदन सिंह, सत्यवीर, शिवकुमार, प्रेम सिंह, रक्षपाल, जगदीश, पप्पन, नागेश, शानू अली, विक्की, जयपाल, बालकिशन, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.