बागपत, जनवरी 6 -- चांदीनगर। ललियाना गांव के जंगल में पुलिस चौकी से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर मिट्टी खनन जारी है जिसकी शिकायत किसानों ने 1076 व डायल 112 पर भी काल कर पुलिस को सूचना दी है। ललियाना निवासी इन्तजार पुत्र उमरदीन व बुदधू पुत्र गिरवर नें बताया की पिछले तीन दिनों से पुलिस चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर मिट्टी खनन किया जा रहा है। जिसमें खेतो से तीन से चार फीट मिट्टी उठायी जा रही है। मिट्टी उठने से उसके पास के खेतो में बोई गैहूं, सरसो की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। किसानों ने बताया की मिट्टी उठने के बाद कटाव शुरू होगा और उससे खेतो को नुकसान होगा जिससे लेकर किसान परेशान है। किसानों ने पहले 112 पर काल कर पुलिस को सूचना दी उसके बाद 1076 पर काल कर सूचना दी और मिट्टी खनन रूकवानें की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...