पिथौरागढ़, फरवरी 15 -- पिथौरागढ़। बाल कवि व साहित्यकार ललित शौर्य को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बीते दिनों दिल्ली में आयोजित महोत्सव के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर रहे सीएम धामी ने कहा ललित शौर्य उत्तराखंड संस्कृति के ब्रांड अम्बेसडर हैं। वह देश के विभिन्न प्रान्तों में जाकर सांस्कृतिक महोत्सवों का संचालन कर रहे हैं। कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डीजीपी उत्तराखंड दीपम सेठ, सेवा संकल्प फाउंडेशन की संस्थापक गीता धामी मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.