बरेली, जुलाई 11 -- अलीगंज के ललित शर्मा राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किए जायेगें। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 19 जून तक एससीईआरटी, लखनऊ में किया गया। प्रतियोगिता का परिणाम जारी होने के बाद बरेली जनपद के प्राथमिक विद्यालय अनुरुद्धपुर के अध्यापक ललित शर्मा का उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सम्मान हेतु चयन किया गया है। ललित शर्मा ने प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट योग कौशल, अनुशासन एवं बेहतर प्रदर्शन से जनपद बरेली का गौरव बढ़ाया। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा उन्हें लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों आदि ने उन्हे बधाई दी है। यह भी पढ़ें- राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में हापुड़ से शिक्षक मोहन कुमार चयनित यह भी...