रिषिकेष, जुलाई 2 -- आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी है। कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व ने ऋषिकेश में ललित मोहन मिश्र को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। गुरुवार को रेलवे मार्ग स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र को सभी ने माला पहनाकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने नवनियुक्त अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा जनता के हितों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ने का कार्य करेंगे। साथ ही कांग्रेस संगठन हित को सर्वोपरि रखते हुए एकजुटता के साथ सबको एक साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: ललित मोहन मिश्र को अध्यक्ष मनोनीत करने के बाद स्वागत किय...