नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने टूर्नामेंट को लेकर एक बड़ा दावा किया है। आईपीएल के फादर कहे जाने वाले ललित मोदी का कहना है कि बीसीसीआई अपना सालाना 1200 करोड़ का नुकसान आईपीएल में एक गलती के लिए कर कर रही है। लीग और आईपीएल टीमों को भी इतना ही नुकसान सालाना हो रहा है। इसके पीछे की वजह भी ललित मोदी ने बताई है। ललित मोदी का कहना है बीसीसीआई शुरू में तय किए गए फॉर्मेट का पालन नहीं कर रही है। वह चाहते हैं कि बोर्ड इन नुकसानों की भरपाई के लिए पूरी तरह से होम-एंड-अवे फॉर्मेट पर वापस आ जाए। ललित मोदी इस बात से भी खुश हैं कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स दोनों टीमें करीब 31000 करोड़ रुपये में बिकी हैं। ललित मोदी के मुताबिक, शुरू में हर टीम को एक-दूसरे से दो बार खेलना था। 2022 में लीग को 10 टीमों ...