ललित बेहट, सोनेश रामपुर मनिहारान विधानसभा अध्यक्ष बनाए गए
सहारनपुर, मई 28 -- सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी की ओर से संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से दो विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। पार्टी के जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार बंधु ने बताया कि ग्राम खांसोली निवासी ललित गौतम को बेहट विधानसभा अध्यक्ष तथा ग्राम रामनगर निवासी सोनेश प्रधान को रामपुर मनिहारान विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दोनों कार्यकर्ता लंबे समय से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी सक्रियता, ईमानदारी और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने का कार्य करेंगे। यह भी पढ़ें- बहुजन समाज पार्टी के विस प्रभारी बने भोला दास
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.