मोतिहारी, अक्टूबर 8 -- अरेराज निस। राज्यपाल सह कुलाधिपति ने बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम 1976 के अंतर्गत ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर शिक्षकों के स्थानांतरण समिति में महंत शिव शंकर गिरी महाविद्यालय अरेराज के प्राचार्य डॉ बी एन झा को अपने प्रतिनिधि के रूप शामिल किए जाने पर प्रबुद्ध जन में हर्ष व्याप्त है। डा झा मूलतः मिथिलांचल निवासी हैं जो वर्तमान में अरेराज में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बाबा सोमेश्वर नाथ की नगरी अरेराज को गौरवान्वित करने का काम किया है। स्थानांतरण समिति में प्राध्यापक जंतु विज्ञान पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय पटना के प्रो रेखा कुमारी को भी शामिल किया गया है। इस आशय का पत्र राज्यपाल के अपर सचिव संजय कुमार ने जारी किया है जो तत्काल प्रभाव से प्रभावकारी होगा। यह भी पढ़ें- Purnia News: नामित सदस्...