ललित गौतम हत्याकांड मामले में पुलिस की हुई चूक : प्रभारी मंत्री
मेरठ, जुलाई 18 -- मेरठ। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और जिले के प्रभारी असीम अरुण ने ललिता गौतम हत्याकांड के मामले में कहा कि पुलिस की चूक हुई है। अब इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। मंत्री ने कहा सरकार पीड़ित बिटिया और उसके परिवार के साथ खड़ी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने मेरठ पहुंचकर पहले सर्किट हाउस में पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। उसके बाद ललिता गौतम के शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। मंत्री ने परिजनों को आश्वस्त किया कि उन्हें हर हाल में न्याय मिलेगा और इस मामले में कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए मंत्री असीम अरुण ने स्वीकार किया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.