लखनऊ, अप्रैल 13 -- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता ज्योति ललित कला अकादमी की ओर से बद्रीनाथ आर्या चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन राज्य ललित कला अकादमी लाल बारादरी भवन में किया गया जिसका उद्घाटन प्रख्यात चित्रकार आनन्द नारायण और प्रो. सुनील कुमार सक्सेना, कमल आर्या ने किया। इस मौके पर पांच वरिष्ठ चित्रकार लखनऊ के प्रो. सुनील कुमार सक्सेना, हरिमोहन, रवि प्रकाश सिंह, बरेली के डॉ. मुक्ता मणि मिश्रा, लखीमपुर के अजय प्रताप सिंह राठौर को सम्मानित किया गया।मो. इशहाक, सुषमा पाल, आलोक पवार, पायल वर्मा, डॉ अभिलाषा निगम, डॉ प्रीति श्रीवास्तव, रेशमा, शोभना वर्मा, अतुल कुमार, मनीषा भारती, ममता प्रकाश श्रीवास्तव आदि की कलाकृतियों को पुरस्कृत किया गया। यह भी पढ़ें- ठहाका सत्य पथिक प्रवेशांक का विमोचन इस अवसर पर खुशबू, मान्या, मीना, मुस्कान, दिव्यांशी, एवम ज्योति ललि...