लखनऊ, अगस्त 18 -- लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के कला एवं शिल्प महाविद्यालय, ललित कला संकाय में 'नशा मुक्त भारत' विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ कला के माध्यम से समाज को नशामुक्ति का संदेश देना रहा। प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी की प्रेरणा से किया गया। इस अवसर पर ललित कला विभाग के प्रधानाचार्य एवं अध्यक्ष आचार्य डॉ. रतन कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कलाकार अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से होने वाले सामाजिक एवं व्यक्तिगत नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करन...