नई दिल्ली, जनवरी 8 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट द्वारा आयोजित कोलाज इंटरनेशनल आर्ट कार्निवल (सीआएसी) 2026 का 20वां संस्करण 13 से 18 जनवरी तक ललित कला अकादमी, मंडी हाउस में आयोजित किया जाएगा। इस कला महोत्सव का उद्घाटन 13 जनवरी को होगा। कार्यक्रम के क्यूरेटर और आयोजक अश्वनी कुमार पृथ्वीवासी हैं, जिन्होंने दो दशकों से इस कार्निवल को निरंतर आगे बढ़ाया है। इस वर्ष कार्निवल की थीम कलेक्टिव एनर्जी है, जो कला के माध्यम से सहयोग और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश देती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.