अमरोहा, मार्च 31 -- शहर में ललिता देवी मंदिर में चैत्र माह के चौथे मंगलवार को लगे मेले में श्रद्धालुओं ने माथा टेका तथा प्रसाद चढ़ाकर बच्चों का मुंडन संस्कार कराया। लंबी लाइन में लगकर श्रद्धालुओं ने अपने नंबर का घंटों इंतजार किया। चैत्र माह में हर मंगलवार को शहर के प्राचीन सिद्धपीठ ललिता देवी मंदिर में मेले का आयोजन होता है। जिसके चलते चौथे मंगलवार को भी मंदिर में पूजा-अर्चना करने को श्रद्धालुओं ने ललिता देवी के दर्शन किए तथा प्रसाद वितरित कर परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। मान्यता है कि ललिता देवी मंदिर में संतान प्राप्ति की मनोकामना पूर्ण होती हैं। मंदिर में आए श्रद्धालुओं ने मनोकामना पूर्ति के बाद मंदिर परिसर में ही अपने नौनिहालों का मुंडन संस्कार कराते हुए प्रसाद वितरित किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पु...