मेरठ, जुलाई 18 -- ललिता गौतम अपहरण और हत्याकांड में नया मोड़ आया है। फोरेंसिक लैब से आई रिपोर्ट में मृतका के साथ रेप की पुष्टि नहीं हुई है। मेरठ पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मृतका के अंगों और कपड़ों से नमूने लेकर 12 स्लाइड तैयार की थी और फोरेंसिक लैब गाजियाबाद भेजी थी। ऐसा इसलिए किया गया था, ताकि कोई चूक न हो और सैंपल भी सुरक्षित रहें। अब लैब ने पुष्टि की है कि मृतका से रेप नहीं हुआ था। ललिता गौतम की लाश कल्याणपुर और थिरोट गांव के बीच जंगल में मिली थी। लाश चूंकि दो दिन पुरानी थी, इसलिए फोरेंसिक टीम को मौके पर ही साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया था। यह भी पढ़ें- ललिता गौतम हत्याकांड में सीओ सौम्या के खिलाफ जांच का आदेश परिजनों ने आरोप लगाया था कि हत्या कर रेप किया गया और लाश को ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया गया था। फोरेंसिक टीम ने 12 स्लाइड तैया...