ललितपुर, नवम्बर 25 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मैनवार में रविवार शाम सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना उस समय हुई जब मैनवार निवासी 35 वर्षीय गुलाब पुत्र धरमू अपने साले लखन पुत्र धर्मू निवासी ग्राम सिरोंन थाना मड़ावरा के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी बीच सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे तीनों युवक घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों की मदद से सभी को तत्काल जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। गुलाब की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन देर रात उसे वापस जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाए। यहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद गुलाब को मृत घोषित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.