ललितपुर, अक्टूबर 5 -- ललितपुर, संवाददाता। जाखलौन कस्बे के हरदौल मोहल्ले में सोमवार सुबह एक गर्भवती महिला अपने चार साल के मासूम बच्चे को कमर से बांध कुएं में कूद गई। काफी तलाशने के बाद पानी भरे कुएं में दोनों के शव मिले। पुलिस की मौजूदगी में मां-बेटे को बाहर निकाला गया। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली कि मां-बेटे के शव कुएं में पड़े हैं। जाखलौन पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। पूछताछ में पता चला कि पुरुषोत्तम कुशवाहा की 26 वर्षीय पत्नी पूजा गर्भवती थी। रोज-रोज के पारिवारिक झगड़ों से आजिज आकर पूजा अपने चार साल के बच्चे डूग्गू को लेकर बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गई। इधर, परिजनों ने तलाश शुरू की पर कुछ पता नहीं चला। ग्रामीणों ने मोहल्ले के कुएं में झांककर देखा तो दो शव उतरा र...