ललितपुर, जून 14 -- ललितपुर, संवाददाता। शराब पार्टी के दौरान मसाज करने से मना करने पर एक युवक को तीन दोस्तों ने पीट-पीटकर मार डाला। शनिवार शाम वर्णी कॉलेज के पीछे उसका शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित सिविल लाइन गजरा पैलेस के पास रहने वाले 24 वर्षीय राजकुमार पुत्र दिनेश पंथ का शव शनिवार शाम गुरुनानक मार्केट वाली गली के सामने जिम के पास पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक और सदर कोतवाली प्रभारी अनुराग अवस्थी पुलिस बल के साथ पहुंचे। यह भी पढ़ें- मसाज करने से मना किया तो युवक को मार डाला; सड़क पर फेंका शव, शराब पार्टी में विवाद हुआ था शरीर पर चोटों के निशान और आसपास फैला खून हत्या की ओर इशारा कर रहे थे। राजकुमार की...