लखनऊ, जनवरी 31 -- विश्व वेटलैंड्स दिवस पर दो फरवरी को ललितपुर के देवगढ़ स्थित महावीर स्वामी पक्षी विहार में नेचर एंड बर्ड फेस्टिवल का शुभारंभ होगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह इसका शुभारंभ करेंगे। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डा. अरुण कुमार सक्सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विश्व वेटलैंड दिवस के आयोजन का विषय आंर्द्रभूमि और पारंपरिक ज्ञान: सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाना, रखा गया है। देवगढ़ में प्रत्येक वर्ष हिंदू, जैन व बौद्ध धर्म के श्रद्धालु एकत्र होकर आध्यात्मिक विषयों, प्रकृति संरक्षण व मानव के संपूर्ण विकास पर विचार-विमर्श करते हैं। इसी को ध्यान में रखकर महावीर स्वामी पक्षी विहार का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब 12.42 लाख हेक्टेअर अर्थात भौगोलिक क्षेत्र का 5.16 प्रतिशत वेटल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.