ललितपुर, जनवरी 9 -- ललितपुर। लगभग तीन माह से कर्नाटक में बंधक 18 बच्चों समेत 35 श्रमिकों को छुड़ाकर गुरुवार को सकुशल उन्हें जिले में लाया गया। वन क्षेत्रों से सटे पापड़ा और सौलदा गांव के रहने वाले इन श्रमिकों को मप्र के सागर का रहने वाला एक व्यक्ति प्रतिदिन काम के बदले 500 रुपये का वादा देकर ले गया था। डीएम ने कलेक्ट्रेट में सभी श्रमिकों का हाल जाना और उन्हें रैन बसेरा भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मड़ावरा ब्लाक क्षेत्र के पापड़ा और सौलदा ग्राम के मजदूरों को मप्र के सागर के रहने वाला मोहम्मद भाईजान अक्तूबर में रोज 500 रुपये मेहनताना दिलाने का वादा कर परिवार सहित महाराष्ट्र के नागपुर स्थित चंडी ले गया। वहां इन मजदूरों को अशोक मुंडा और दीपक नामक व्यक्ति के हवाले कर लौट गया। 27 अक्तूबर 2025 को यह श्रमिक चंडी के एक मकान में रहे। 28 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.