रांची, अप्रैल 19 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ललितग्राम रोड नंबर तीन स्थित निर्भय गुप्ता के मकान से गुरुवार को तीन सिलेंडर चोरी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह चोरी कबाड़ी वालों द्वारा की गई है। गुरुवार दोपहर का फायदा उठाते हुए कबाड़ीवाले घर के अंदर घुसे। इससे पहले उन्होंने बिना नंबर का एक पीला ऑटो बुला लिया था। कबाड़ीवाले सिलेंडर को ऑटो में लोड कर तुरंत फरार हो गए। सिलेंडर चोरी की जानकारी काफी देर बाद घरवालों को हुई। इस संबंध में रातू थाना में कोई सूचना नहीं दी गई है। यह भी पढ़ें- छत काटकर घर में घुसे बदमाश, बंदूक की नोक पर कारीगर को बंधक बना ले गए 30 किलो चांदी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...