मिर्जापुर, सितम्बर 3 -- विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। ललही छठ पर बुधवार को विंध्य धाम समेत ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने पुत्र की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए व्रत रखकर ललही माता की पूजा-अर्चना की। तिन्नी चावल, महुआ, दही और फलों का भोग लगाकर विधि-विधान से पूजन किया गया। धार्मिक मान्यता है कि ललही छठ का व्रत रखने और षष्ठी माता की पूजा करने से संतान को दीर्घायु और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। संतान प्राप्ति की कामना से भी महिलाएं षष्ठी देवी का पूजन करती हैं। नए विवाह और पुत्र-पुत्री के जन्म के बाद भी श्रद्धालु यहां दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: ललही छठ पर माताओं ने की पूजा, पुत्र सुख की कामना विंध्य पर्वत पर कालीखोह और अष्टभुजा देवी के बीच विराजमान षष्ठी देवी के दर्शन के लिए सुबह से ...