जौनपुर, सितम्बर 2 -- जौनपुर, संवाददाता। हल षष्ठी पर्व (ललही छठ) पर बुधवार को महिलाओं ने व्रत रखा। भादो मास कृष्णपक्ष की षष्ठी को यह व्रत महिलाएं पति व पुत्र के दीर्घायु होने की कामना से रखती हैं। व्रतधारी महिलाएं नदी, तालाब या जलाशय के किनारे समूह में बैठकर पूजा कीं। व्रती महिलाएं घर की अन्य महिलाओं व बच्चों के साथ धार्मिक गीत गाते पूजा स्थल पर पहुंचीं। ललही छठ पर कई महिलाएं सुबह तो बहुत सी महिलाओं ने शाम को पूजन किया। व्रत धारण करने वाली महिलाएं समूह में धार्मिक गीत गाते घर से नजदीक किसी मंदिर जहां तालाब या नदी हो वहां पहुंचीं। यह भी पढ़ें- Hartalika teej vrat niyam: हरतालिका तीज व्रत के ये हैं 10 प्रमुख नियम, हर व्रती को करना चाहिए पालन नदी या तालाब के किनारे गोबर से लिपाई कर गोठ बनाया गया। जिसमें बेरी, पलाश, गूलर की टहनी और कुश आदि रखक...