गोड्डा, जनवरी 1 -- ललमटिया प्रतिनिधि। ललमटिया क्षेत्र में लोगों द्वारा गुरुवार को उत्साह के वातावरण में नव वर्ष मनाया गया। इस अवसर पर पिकनिक स्थल पर युवाओं की खासी भीड़ देखी गई। मुख्य रूप से ललमटिया स्थित वायरलेस पहाड़ पर युवाओं ने नव वर्ष का जश्न मनाय वहीं अनेकों प्रकार के व्यंजन का भी आनंद लिया। इस अवसर पर एक दूसरे ने एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी और सुखमय जीवन की कामना की। नव वर्ष के अवसर पर वायरलेस पहाड़ स्थित मां बैजम मंदिर में आम लोगों ने पूजा अर्चना कर नव वर्ष अच्छे से बीते इसके लिए भगवान से कामना की। नव वर्ष पर पिकनिक का आनंद लेते रामजी साह,रामेश्वर साह,शिवनारायण महतो,मधु कुमार साह,निहारिका कुमारी व अन्य।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...