भागलपुर, मार्च 2 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि ललमटिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार देर शाम पासीटोला इलाके से तस्कर फुटरो उर्फ रेनू देवी को 14.20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। ललमटिया थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि नाथनगर सीओ रजनीश कुमार की मौजूदगी में जब्त ब्राउन शुगर की सूची बनाते हुए महिला तस्कर के विरुद्ध एनडीपीएस की धारा में केस दर्ज किया गया है। सोमवार सुबह गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...