गोड्डा, मई 31 -- ललमटिया प्रतिनिधि। ललमटिया थाना पुलिस ने कांड संख्या 32 /2026 के आरोप मे लोहण्डिया बाजार के दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर शनिवार को गोड्डा जेल भेज दिया।चोरी का मामला ललमटिया थाना क्षेत्र के लोहंडिया पुनर्वास स्थल बसडीहा ग्राम का है। पीडित लोहंडिया पुनर्वास स्थल बसडीहा ग्राम निवासी पंकज गोस्वामी द्वारा ललमटिया थाना में दिए गए आवेदन में बताया है कि 28 मई की रात्रि लगभग एक बजे हम लोग अपने घर पर सोए हुए थे। घात लगाए चोरों ने घर में घुसकर सोना चांदी का बना आभूषण और नगद 18 हजार रुपया चोरी कर लिया। आवाज सुनकर जगे तो देखा की लोहण्डिया बाजार के राजेश मंडल घर पर घुसा हुआ है। हल्ला करने पर भागने लगा। शोरगुल सुनकर ग्रामीण जुट गए चोर को पकड़कर धटना की जानकारी ललमटिया थाना पुलिस को दिया।धटना की सुचना ललमटिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर चोर...