भागलपुर, मई 23 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।  ललमटिया थाना के पास एनएच 80 किनारे स्थित एक ऑनलाइन लाइब्रेरी के अंदर घुसकर नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता के अधिकारियों द्वारा पढ़ाई करने आए एक छात्र के साथ जबरन मारपीट और गाली गलौज करने का मामला शुक्रवार को सामने आया है। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद है। खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र निवासी सत्या सिंह उर्फ अंकित राज ने नगर डीएसपी 2 को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- ललमटिया एनएच 80 स्थित लाइब्रेरी में घुसकर छात्र को पीटा, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटनाघटना का विवरण उसने बताया कि वह भागलपुर में रहकर पढ़ाई करता है। विद्या लाइब्रेरी में वह शुक्रवार दोपहर पढ़ाई करने गया था। डेढ़ बजे के करीब वह घर से आए फोन पर लाइब्रेरी के बाहर निकलकर बात कर रहा था। इसी दौरान नग...