बोकारो, मार्च 21 -- गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया और ललपनिया थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शुक्रवार को ललपनिया-गोमिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने ललपनिया स्थित सामुदायिक कला सांस्कृतिक भवन के पास शव रखकर सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की। इससे करीब आठ घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रही और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर बेरमो एसडीओ मुकेश मछुवा, गोमिया सीओ आफताब आलम, बीडीओ महादेव महतो, गोमिया पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार थाना प्रभारी जयप्रकाश एक्का, रवि कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। ट्रैक्टर मालिक की ओर से प्रत्येक मृतक के आश्रित को एक-एक लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा तथा सरकारी प्रावधान के तहत भी अन...