बोकारो, जून 23 -- गोमिया, प्रतिनिधि। बोकारो जिले में तेनुघाट ताप विद्युत परियोजना (टीटीपीएस) ललपनिया की बेटी कुमारी निकिता ने मॉडलिंग की दुनिया में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की आधिकारिक नेशनल लिस्ट में जगह बनाई है। उनकी इस सफलता से ललपनिया सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। निकिता के पिता टीटीपीएस में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं, जबकि मां नंदनी देवी गृहिणी हैं। तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद निकिता ने अपने जुनून का अनुसरण करते हुए मॉडलिंग को करियर के रूप में चुना और आज राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में सफल रही हैं。 यह भी पढ़ें- BPSC 70th Result 2026: बीपीएससी फाइनल रिजल्ट में झारखंड की बेटियों ने लहराया परचम, बनीं अफसरशिक्षा पृष्ठभूमि निकिता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, ललपनिया ...