ललन सिंह ने हाथ खड़े किए, अनंत सिंह और नीरज में सुलह नहीं कराएंगे; कहा- मैं झगड़े में नहीं पड़ता
हिन्दुस्तान ब्यूरो, अक्टूबर 4 -- केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के दो नेता अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच सुलह से इनकार कर दिया है। ललन सिंह ने कहा कि वह किसी के झगड़े में नहीं पड़ते हैं। वह विकास के काम में विश्वास रखते हैं। आज तक कभी उन्होंने अपने गांव का झगड़ा भी नहीं सुलझाया। दरअसल, बिहार विधान परिषद चुनाव के बीच अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच तनातनी खुलकर सामने आ गई है। इसी बीच, जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा था कि ललन सिंह इस मामले को देख रहे हैं। जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने शनिवार को लखीसराय के घोषेठ में एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अनंत सिंह और नीरज कुमार का नाम लिए बगैर कहा कि वह किसी के झगड़े के बीच में नहीं पड़ते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर दोनों नेत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.