देहरादून, जुलाई 15 -- हरिद्वार। ललतारौ पुल पर युवक की पिटाई कर दी। वायरल वीडियो के बाद पुलिस जांच में जुटी है। चोरी के शक में एक युवक को भीड़ ने घेरकर बेरहमी से पीट दिया। जानकारी के अनुसार देर रात घाट क्षेत्र में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वायरल फुटेज के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।पुलिस यह भी पढ़ें- हरिद्वार में देर रात बवाल, महिला से छेड़छाड़ में हरियाणा के यात्रियों की पिटाई ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें और कानून अपने हाथ में लेने से बचें।

हि...