हरिद्वार, अप्रैल 16 -- हरिद्वार, संवाददाता। ललतारो पुल खोखा पटरी संगठन की गुरुवार को आयोजित बैठक में कुंभ मेला वर्ष 2027 को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों के पुनर्वास का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2010 के कुंभ मेले के दौरान वाल्मीकि चौक से ललतारो पुल मार्ग तक के खोखा पटरी धारकों को अतिक्रमण के नाम पर हटा दिया गया था, लेकिन 16 वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं दी गई। उन्होंने इसे अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा प्रभावित व्यापारियों को उनके पुराने स्थान या समीप वेंडिंग जोन में व्यवस्थित किया जाना चाहिए। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से मांग की कि जिन स्ट्रीट वेंडर्स को लाइसेंस जारी किए गए हैं, उन्हें उनके व्यवसायिक स्थान से न हटाया जाए। अन्यथा लघु व्यापारियों के हित मे...