फतेहपुर, जनवरी 3 -- फतेहपुर। सेवानिवृत्त शिक्षकों की समस्याओं को उठाकर निदान कराने वाले वयोवृद्ध उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष कुंज बिहारी शुक्ल की लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे और शनिवार को 3.50 बजे अंतिम सांस लिया। परिजन एवं संगठन के पदाधिकारियों में शोक व्याप्त हो गया। पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से प्रार्थना किय कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...