कानपुर, मार्च 14 -- पुखरायां। कस्बा के रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को लम्बी कूद प्रतियोगिता में अमन और भाला फेंक में दिव्या सिंह चौहान अव्वल रही और अन्य छात्र एवं छात्राओ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में 1500 मी. दौड़ प्रतियोगिता में अंकुश प्रताप प्रथम, अमित कुमार द्वितीय और उत्कर्ष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में अंकुश प्रताप प्रथम, सौरभ यादव द्वितीय और उत्कर्ष कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। लम्बी कूद प्रतियोगिता में अमन प्रथम, सौरभ यादव द्वितीय और उत्कर्ष कुमार ने तृतीय स्थान अर्जित किया। हैमर थ्रो में अनुज कुमार प्रथम, उत्कर्ष कुमार द्वितीय और मो शोएब ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चक्का फेक प्रतियोगिता में अनुज कुमार प्रथम, शिवा द्विती...