रुद्रपुर, मार्च 17 -- रुद्रपुर। ग्राम लम्बाखेड़ा में इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का निर्माण कार्य का शुभारंभ मंगलवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने फीता काटकर किया। जिला पंचायत निधि से स्वीकृत लगभग साढ़े तीन लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण किया जा रहा है। कार्यक्रम को पूर्व विधायक ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को आवाजाही में काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का विकास भी तेजी से होगा। यहां जिला पंचायत सदस्य सुखदेव हाल्दार, बीडीसी सरिता चौधरी, ग्राम प्रधान दिलशाद हुसैन, पूर्व ग्राम प्रधान मुनव्वर हुसैन, रोहित घीक, सन्नी वासन, प्रकाश दास, ललित सिंह बिष्ट, जाविर हुसैन, आबिद हुसैन, जुबेर हुसैन...