लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम को प्रभावित गांवों में चला टीकाकरण अभियान
संभल, सितम्बर 10 -- लम्पी स्किन डिजीज के बढ़ते खतरे को देखते हुए पशु चिकित्सा विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देश पर नूरपुर ततारपुर समेत चार गांवों में पशुओं का टीकाकरण कराया गया। इस दौरान पशुपालकों को बीमारी के लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी देकर सतर्क रहने की अपील की गई। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र सिंह के निर्देशन में ग्राम नूरपुर ततारपुर, सिहोरी, अजीमाबाद और चाचूनांगल में पशुओं का टीकाकरण कराया गया। डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने मौके पर उपस्थित रहकर अपनी निगरानी में टीकाकरण कार्य कराया। उन्होंने पशुपालकों और किसानों को लम्पी स्किन डिजीज से बचाव के जरूरी उपायों के बारे में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: लंपी से बचाव को लेकर अलर्ट हुए अफसर, गोशाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.