अल्मोड़ा, मई 9 -- मुकेश सक्टा, लमगड़ा। बिना सत्यापन मजदूर और किराएदार रखने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसके तहत लमगड़ा एसओ प्रमोद पाठक ने टीम के साथ सत्यापन जांचे। इस दौरान एक ठेकेदार पास बिना सत्यापन के मजदूर रखे हुए मिले। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ठेकेदार का पांच रुपये का चालान काट दिया। साथ ही एसओ ने बिना सत्यापन किराएदार और मजदूर नहीं रखने की हिदायत दी। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...