कन्नौज, अप्रैल 29 -- छिबरामऊ, संवाददाता। पवित्र हज यात्रा के लिए नगर से इस वर्ष करीब एक दर्जन जायरीन आस्था और उत्साह के साथ रवाना हुए। इस मौके पर परिजनों व स्थानीय लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर और गले लगाकर उन्हें भावुक विदाई दी। रवाना होने से पहले उनके घरों और मस्जिदों में दुआओं का दौर चला, जहां उनकी सलामती और सफल हज यात्रा की कामना की गई। हज पर जाने वालों में मोहल्ला जुलाहपुरी बाजार कला निवासी अरशद अहमद रहमानी उर्फ मोनू रहमानी, उनकी वालिदा फिरदौस बेगम और पत्नी बुशरा नाज, वसीम रहमानी व उनकी वालिदा ताहिरा बेगम सहित और तीन अन्य लोग शामिल हैं और कुछ लोग पहले ही रवाना हो चुके हैं। यह भी पढ़ें- भरगैन से 13 यात्री हज को रवाना, माला पहनाकर दी विदाई इस दौरान हज यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने बताया कि यह उनके जीवन का सबसे अहम और प...