नई दिल्ली, जुलाई 6 -- अगले कुछ दिनों में नई कार खरीदने की प्लानिंग है तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, मारुति सुजुकी जुलाई, 2026 के दौरान अपने अलग-अलग मॉडलों पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी वैन सेगमेंट की बेस्ट-सेलिंग कार ईको के स्पेशल टैक्सी वैरिएंट टूर वी (Tour V) पर बंपर छूट दे रही है। बता दें कि इस दौरान ग्राहक मारुति सुजुकी टूर वी पर अधिकतम 50,000 रुपये तक की भारी बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा एक्सचेंज बोनस और दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं मारुति की इस कार के फीचर्स, माइलेज और कीमत के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी है डिजाइन मारुति सुजुकी ईको टूर वी का केबिन काफी ऊंचा और बड़ा है, जिसमें पैसेंजर्स के लिए शानदार हेडरूम और लेगरूम मिलता है। फीचर्स की बात करें तो टूर वी में एक मॉडर्न डि...