नई दिल्ली, जून 12 -- अगले कुछ दिनों में नई एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, मारुति सुजुकी अपने अलग-अलग मॉडलों पर मई, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी ऑफ-रोडिंग एसयूवी जिम्नी पर भी बंपर डिस्काउंट दे रही है। ग्राहक इस दौरान मारुति सुजुकी जिम्नी (Maruti Suzuki Jimny) पर अधिकतम 55,000 रुपये तक की छूट दे रही है। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं मारुति सुजुकी जिम्नी के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी है डिजाइन मारुति सुजुकी जिम्नी का डिजाइन क्लासिक और ऑफ-रोडिंग लुक को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसका बॉक्सी शेप, गोल एलईडी हेडलै...