दरभंगा, मई 8 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2024-28) के मेजर, माइनर एवं एमडीसी विषयों की प्रायोगिक व मौखिकी परीक्षा 12 से 17 मई तक गृह केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिन कॉलेजों में प्रायोगिक विषयों में परीक्षार्थियों की संख्या 20 से कम है, वैसे विषयों की प्रायोगिक परीक्षा के लिए जिलावार केंद्र निर्धारित किए गए हैं। दरभंगा में ऐसे सभी विषयों की परीक्षा एमएलएसएम कॉलेज केंद्र पर, जबकि मधुबनी में आरके कॉलेज केंद्र पर होगी। समस्तीपुर में गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, संगीत एवं नाट्य की परीक्षा वीमेंस कॉलेज, जबकि विज्ञान संकाय के सभी विषय, भूगोल एवं मानवशास्त्र विषय की परीक्षा बीआरबी कॉलेज केंद्र पर होगी। यह भी पढ़ें- जेपी विवि: 19 केंद्रों पर 11 से होगी स्नातक चौथे सेमेस्टर की परीक्षा बेगूसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.